कानपुर जिलाधिकारी ने उर्सला अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का किया उद्घाटन

कानपुर। जिलाधिकारी  जितेन्द्र प्रताप सिंह ने उर्सला अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना के तहत स्थापित यह केंद्र आम जनता को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने हेतु खोला गया है। इस केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को सस्ती दवाओं की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र आम जनमानस को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने में एक मील का पत्थर साबित होगा। सरकार की यह पहल स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा कदम है।”
आम जनता को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाइयाँ उपलब्ध कराना।स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए।
महंगी ब्रांडेड दवाइयों का विकल्प मार्केट में जो दवाइयाँ 150 रुपये में मिलती हैं, वही जेनरिक दवाइयाँ 30-40 रुपये में जनऔषधि केंद्रों पर  आसानी से उपलब्ध होती हैं।साथ ही जेनरिक और ब्रांडेड दवाइयों में सॉल्ट (औषधि का मूल घटक) एक ही होता है। यानी, चाहे दवा का नाम कुछ भी हो, गुणवत्ता और प्रभाव एक जैसा होता है।बड़ी कंपनियाँ ब्रांड नेम का उपयोग कर कीमतें बढ़ा देती हैं, लेकिन पेटेंट समाप्त होने पर कोई भी कंपनी वही दवा बना सकती है।
साथ ही कई कंपनियाँ एक ही फैक्ट्री से दवाइयाँ बनवाती हैं — एक ब्रांडेड नाम से और दूसरी जेनरिक नाम से। जनपद में 17 स्थानों पर केंद्र खोले गए हैं। इससे अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×