माफिया मुख्तार अंसारी ने अदालत को बताया, मुझे जेल के अंदर जहरीला पदार्थ मिला खाना दिया गया

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी ने बृहस्पतिवार को बाराबंकी जिले की अदालत को अवगत कराया कि जेल में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिला हुआ खाना परोसे जाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई है।

खराब स्वास्थ्य का हवाल देकर, अंसारी एंबुलेंस के फर्जी पंजीकरण मामले में जिले की सांसद-विधायक अदालत में पेश नहीं हुए। अंसारी के अधिवक्ता ने अदालत में प्रार्थना पत्र दायर किया।

अपने वकील रणधीर सिंह सुमन के माध्यम से दायर आवेदन में अंसारी ने कहा,‘‘ …19 मार्च की रात मुझे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया है जिसकी वजह से मेरी तबीयत खराब हो गई। ऐसा लग रहा है कि मेरा दम निकल जाएगा।’’

अधिवक्ता ने कहा कि इस घटना से पहले अंसारी का स्वास्थ्य ‘‘पूरी तरह से ठीक’’ था और इसलिए उन्होंने अदालत से उनके उचित इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम बनाने का अनुरोध किया है।

अंसारी ने आरोप लगाया कि 40 दिन पहले भी इसी तरह खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था। अधिवक्ता सुमन ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान बांदा जेल से मुख्तार अंसारी डिजिटल माध्यम से पेश नहीं हुए।

उसकी जगह जेल के उप जेलर महेंद्र सिंह हाजिर हुए। सुनवाई के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि मुख्तार अंसारी बीमार है। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 मार्च तय की है। अंसारी और उनके 12 सहयोगियों के खिलाफ मामला मार्च 2022 में दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×