गणेश चतुर्थी पर ‘महापाप’…. गणपति पंडाल के पीछे युवक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली में गणेश चतुर्थी के उत्सव में उस वक्‍त खलल पड़ गई जब गणपति पंडाल के पीछे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक की उम्र 22 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। मामला पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके के राजेंद्र पार्क का है। चूंकि इस हत्याकांड को गणेश पंडाल के पीछे अंजाम दिया गया, इसलिए धार्मिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। पुलिस हर एंगल से इस जांच में जुट गई है। आखिर एक धार्मिक आयोजन वाली जगह के पास हत्या को अंजाम देकर किलर क्या साबित करना चाहता था? ये एक बड़ा सवाल है।

उधर जिस युवक की हत्या हुई है उसकी अबतक शिनाख्‍त नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र पार्क में बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई थी। इसी दौरान रात करीब सवा आठ बजे कुछ लोगों ने पंडाल के पीछे एक युवक को जमीन पर गिरा हुआ देखा, जब वे उसे उठाने के लिए उसके करीब गए तो उन्होंने उसे खून लथपथ पाया। जिसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को खबर दी।

पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि पंडाल के आयोजकों से भी बातचीत की जा रही है। एरिया में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी रखवा दिया है। मंडावली थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पुलिस ने पंडाल में चल रहे आयोजन को तत्काल बंद करवा दिया। पुलिस को मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक पार्क में किसके साथ या क्यों आया था। फिलहाल हत्या के पीछे लूट या पुरानी रंजिश की आशंका पर जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर कहां से आए थे और घटना के पीछे असली वजह क्या थी। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×