जिलाधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा मकनपुर मेला का किया गया शुभारंभ

कानपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस. एम. क़ासिम आबिदी एवं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना अरौल क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाले मकनपुर मेला का शुभारंभ किया गया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं जिलाधिकारी द्वारा मेला परिसर का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा निर्देशित किया गया कि मेला अवधि के दौरान पुलिस बल पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात रहे एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×