इस तरह से बनाएं मसाला डोसा, लोग पूछेंगे बनाने की विधि

दक्षिण भारत का सबसे फेमस डोसा बहुत सारे लोगों को खाना खूब पसंद है। पूरे भारत में डोसा का स्वाद रच-बस गया है। हर घरों में इसे बनाया जाने लगा हैं। इस लेख में हम आपको मसाला डोसा की आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जिसे आप झटपट से बना लेंगे। जो इस डोसा को चखेगा, वह आपसे रेसिपी जरुर पूछेगा। आइए जानते मसाला डोसा की आसान रेसिपी।

मसाला डोसा के लिए सामग्री

डोसे के घोल के लिए

– चावल – 3 कप

– उड़द दाल – 1 कप

– चना दाल – 1 टेबलस्पून

– मेथी दाना – 1 टीस्पून

– बेकिंग सोडा – 1/2 टीस्पून

– नमक स्वादानुसार

– तेल जरुरत के अनुसार

आलू मसाला के लिए

– आलू उबले हुए 3 से 4

– टमाटर 1 बारीक कटा हुआ

– प्याज 1 बारीक कटा हुआ

– हरा धनिया – कटी हुई

– हरी मिर्च 2 बारीक कटी

– राई 1/2  टीस्पून

– तेल – 2 टेबलस्पून

– कड़ी पत्ता – 10 से 15

– नमक स्वादानुसार

– हल्दी – 1/4  टीस्पून

– लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टीस्पून

डोसा का बैटर बनाने का तरीक

– सबसे पहले आप दाल और चावल को कम से कम 6 घंटे के लिए भिगो दे। इसके साथ ही मैथी दाना भी भिगो दे। 6 घंटे बाद दोनो को अलग- अगल पीस लें।

– पानी उतना ही डाले जो आराम से पिस जाए।

– इसके बाद बैटर को अच्छी तरह मिक्स कर दे और नमक और सोडा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।

– इस बैटर को लगभग 10-12 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर ढककर रख दें। इससे खमीर उठ जाएगा।

-10-12 घंटे बाद बैटर डोसा बनाने के लिए तैयार हो जाएगा।

आलू मसाला बनाने का तरीका

– उबले आलू को अच्छे से मैश कर ले, फिर एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करेंगे।

– फिर इसमें करी पत्ता और राई डालेंगे। इसके बाद कटी हुई प्याज डालकर भुने प्याज जब पारदर्शी दिखने लगे तो उसमे कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे।

– हरी मिर्च पकने के बाद उसमे हल्दी डाले और मिक्स करे और तुरंत बाद आलू डाले अच्छी तरह मिक्स करें।

– इसके बाद टमाटर, नमक, मिर्च पाउडर चलाए और 2-3 मिनट भून लीजिए। फिर इसमें हरी धनिया मिक्स कर दे।

मसाला डोसा बनाने की विधि

– सबसे पहले एक नॉनस्टिक या लोहे का तवा ले उसे गैस पर गरम करे तवा गरम होने पर गैस मीडियम कर दे।

– इसके बाद तवे पर एक चम्मच तेल डाल के फैला दे फिर एक गीले मोटे कॉटन के कपड़ा से तवे को पोछ दीजियए जिससे आपका तवा चिकना हो जाये तवा चिकना होने पर एक कटोरी में डोसे का घोल ले के तवे के बीच में डाले और उसी कटोरी से गोल गोल घुमाते हुए डोसे को जीतना हो सके उतना पतला फैलाए।

– इसके बाद अब उसके किनारो पर तेल फैला दे।

– डोसा को मीडियम आंच पर पकने दे जब डोसा नीचे से ब्राउन दिखने लगे तो उसमे एक या दो चम्मच आलू मसाला डाल कर फैला दे।

– फिर आप कलछी की सहायता से उसे किनारे से उठाते हुए मोड़िए और प्लेट में रखिए मसाला डोसा तैयार है।

– बाकी के डोसे तैयार करने के लिए फिर से वही तरीका दुहराइए। इसे आप गरमा गर्म सांभर और नारियल की चटनी से सर्व करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×