15 साल में की 8 शादियां, सबके साथ सुहागरात पर किया ‘कांड’; 9वें शिकार में गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने एक ‘लुटेरी दुल्हन’ को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर एक या दो नहीं, बल्कि एक के बाद एक आठ पुरुषों से शादी की और उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए। अधिकारियों के अनुसार, समीरा फातिमा नाम की आरोपी महिला अपने अगले “शिकार” की तलाश में थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वो नौवीं शादी करने से पहले ही पकड़ी गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि समीरा फातिमा मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर अमीर और शादीशुदा मुस्लिम पुरुषों को अपना शिकार बनाती थी। वह खुद को तलाकशुदा और एक बच्चे की मां बताकर भावनात्मक कहानियां सुनाती थी, जिससे लोग उसकी मदद करने और शादी करने को तैयार हो जाते थे।

समीरा फातिमा खुद को तलाकशुदा बताकर सहानुभूति हासिल करती और कहती, ‘मुझे सहारा दो, मैं दूसरी पत्नी बनकर रहूंगी’। इस बहाने वह पुरुषों से शादी करती और एक महीने के भीतर झगड़ा कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देती। कोर्ट केस और सेटलमेंट के नाम पर वह लाखों की रकम वसूलती थी। आरोप है कि 2010 से अब तक समिरा ने आठ शादियां कीं और तकरीबन 50 लाख रुपये ऐंठे हैं। पुलिस के पास 10 लाख रुपये की ठगी के पक्के सबूत हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि समीरा फातिमा टीचर है और पढ़ी-लिखी महिला है। पुलिस को शक है कि वह पिछले 15 सालों से इस धोखाधड़ी को अंजाम दे रही थी। वह अकेले नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर यह साजिश रचती थी।

दरअसल, गुलाम पठान (पति) ने मार्च 2023 में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद से ही पुलिस की नजर समीरा पर थी।29 जुलाई को नागपुर के एक टी-स्टॉल पर वह अपने संभावित नौवें शिकार से मिलने पहुंची, तभी पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी वह एक बार गिरफ्तारी से बचने में कामयाब हो चुकी थी जब उसने झूठा गर्भवती होने का दावा किया था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। माना जा रहा है कि समीरा और उसके गैंग के अन्य सदस्य अब तक कई और लोगों को निशाना बना चुके हैं। पुलिस पीड़ितों की तलाश कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×