पूर्व संध्या पर मनाया शहीदे आजम भगत सिंह का शहीद दिवस 

कानपुर। कानपुर कोर्ट स्थित संस्था कार्यालय में सर्व प्रथम संघर्ष समित संयोजक पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसियेशन ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुवे कहा कि मातृभूमि के प्रति प्रेम को खासतौर पर युवाओं तक पहुंचाने के लिए भगत सिंह ने बलिदान दिया था  इंकलाब का अर्थ हिंसा से नहीं लगाना चाहिए यह भगत सिंह के दर्शन का प्रतीक है जिन मूल्यों और सिद्धांतो के लिए शहीदे आजम ने बलिदान दिया वो आज भी प्रासांगिक है। देश की आजादी के लिए कम उम्र में हंसते हंसते फांसी पर झूल गए उनके इस बलिदान को देश कभी नही भूल सकता।सम्पूर्ण विश्व में मातृभूमि के लिए कुर्बान होने वालों में भगत सिंह का बलिदान अतुलनीय है। उन्हे शाहीद का दर्जा न दिया जाना देश के शहीदों का अपमान है। सभी ने चित्र पर पुष्प चढ़ाये और शहीदे आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नारा लगाया कि
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले।
वतन पर मरने वालो का यही बाकी निशा होगा।
प्रमुख रूप से  देवेंद्र ढंग उपाध्यक्ष सेल्स टैक्स बार हर्ष वर्मा उपाध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन अरविंद दीक्षित संजीव कपूर राजेंद्र गुप्ता सत्यम शुक्ला अखिलेश कुमार अतुल सिंह जगत सिंह विवेक मिश्र श्रवण निषाद विवेक हिंदू आशीष गुप्ता बी के दास पंकज दीक्षित राजुल श्रीवास्तव नूर आलम यशदीप पांडे   इंद्रेश मिश्रा प्रियम जोशी के के यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×