सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मेडिकल कैम्प एवं अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान

कानपुर। मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यालय सम्भागीय परिवहन अधिकारी, कानपुर के सारथी भवन में एक निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें उजाला सिग्ग्रेस नोबल हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मेडिकल कैम्प में जनपद कानपुर नगर के कुल 593 वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान 75 चालकों की दृष्टि कमजोर पाई गई, 307 व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप (बी.पी.) की समस्या तथा लगभग 81 व्यक्तियों में शुगर की समस्या पाई गई। सभी चिन्हित व्यक्तियों को उपचार हेतु निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस मेडिकल कैम्प में प्रो० डॉ० रवि गर्ग सहित अन्य चिकित्सकों एवं सहायकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), कानपुर राहुल श्रीवास्तव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कहकशां खातून, आकांक्षा पटेल तथा सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक), कानपुर नगर उपस्थित रहे।
वहीं  इसके अतिरिक्त जनपद में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान भी चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा संबंधित विद्यालयों में जाकर स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा अनफिट पाए गए वाहनों के संबंध में नियमानुसार सुधार के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | UP को Japan का 'दूसरा घर' बनाने की तैयारी, CM Yogi Adityanath ने किया 2000 करोड़ का बड़ा Investment ऐलान ...... अगर बच्चे शिक्षित होंगे तो BJP को क्या दिक्कत? Jaipur हमले पर Kejriwal का सवाल
Advertisement ×