- वन विभाग ने कहा बंदर नही है उनकी लिस्ट में शामिल
कानपुर। ककवन क्षेत्र में बुधवार की सुबह बिजली के तारों की चपेट में आ जाने से एक बंदर बुरी तरह झुलस गया, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गयी। जब लागो ने वन विभाग को सूचना दी तो वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि उनकी लिस्ट में बंदर शामिल नही है।
बुधवार की सुबह ककवन कस्बे में बिजली की तारों की चपेट में आये एक बंदर की बुरी तरह झुलसने के बाद मौत हो गयी। खबर फैलने के साथ ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये। किसी ने वन विभाग को फोन कर सूचना दी, लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि बंदर उनकी सूची में नही है, इसलिए विभागीय कोई सहायता नही की जा सकती, जिसके बाद लोगो ने सनातनी आस्था के अनुरूप स्वयं ही बंदर का विधी-विधान से अंतिम संस्कार किया साथ ही रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बिजली के तारों से लगातार उनकी सुरक्षा को भी खतरा बना रहता है।
