म्यूज़िक मंकी एंटरटेनमेंट का शुभारंभ

नवोदित प्रतिभाओं को प्रकाश में लाने के उद्देश्य से बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा संगीत की विरासत को बिल्कुल नए अंदाज में म्यूजिक लेबल ‘म्यूजिक मंकी’ के जरिए बयां करने जा रहे हैं। रेमो डिसूजा, सचिन चव्हाण, लिजेल रेमो डिसूजा, मोहित सिंह और सौरभ मेहता के द्वारा संयुक्तरूप से संचालित म्यूजिक मंकी एंटरटेनमेंट का शुभारंभ 3 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन अंधेरी (पश्चिम), मुंबई स्थित ‘द क्लब’ में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान किया गया।

इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज धर्मेश, साजिद (साजिद वाजिद), सलमान यूसुफ खान, एली अवराम, शक्ति मोहन, मीत ब्रदर्स, अजय गुप्ता, दीपेंद्र कुमार शर्मा, सोना मेधी, ​​अंजन भट्टाचार्य, राकेश कुमार, दिलबाग सिंह, अमन त्रिखा और कई अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने प्रसिद्ध निर्देशक/कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनके सहयोगियों सचिन चव्हाण और मोहित सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि ‘म्यूजिक मंकी’ एंटरटेनमेंट उद्योग में क्रांति लाने की दिशा में अग्रसर रहते हुए वैश्विक मनोरंजन का मानक वाहक के रूप में सफलता के शिखर पर पहुंचेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×