आपकी नसों में कैंसर बनकर दौड़ रहा केक? ये दो सबसे खतरनाक, आपने तो नहीं खाया?

पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक ‘केक’ आज घर-घर में कटता है. सनातन और धर्म की बात करने वाले लोग जो ये कहते हैं कि खुशी के मौके पर दीपक (कैंडल) बुझाया नहीं जाता है, वो भी केक में लगी कैंडल्स जलाकर फोटो खिंचा लेते हैं, लेकिन उन्हें फूंक कर बुझाने के बजाय हटाकर, केक कटने के बाद उसे चाव से खाते हैं. घर में बने मंदिर के सामने चौक पूरने के बाद दिया जलाकर मंत्रोच्चार के साथ दूध और गुलगुला खिलाकर आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने की परंपरा निभाने वाले घरों में भी जन्मदिन या खुशी के किसी भी मौके पर केक का कटना सामान्य बात हो चुकी है.

जानलेवा हो रहा है केक

कैंसर वाले केक से सावधान!​ 

कर्नाटक खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता विभाग ने बेकरियों द्वारा तैयार केक में कैंसरकारी तत्वों को लेकर चेतावनी जारी की है. उनकी उस रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु की कई बेकरियों के केक पर किए गए तमाम परीक्षणों में पता चला कि 12 अलग-अलग किस्मों के केक में कैंसर पैदा करने वाले तत्व मौजूद हैं. विशेष रूप से रेड वेलवेट और ब्लैक फॉरेस्ट केक में ज्यादा खतरा है.

जितना सुंदर और ज्यादा टेस्टी, उतना ही ‘जहरीला’

केक को आकर्षक बनाने के लिए कृत्रिम रंगों का प्रयोग किया जाता है. केक के सैंपल में अल्लुरा रेड, सनसेट येलो FCF केमिलकल पाए गए. केक के सैंपल में कई तरह के कैंसरकारी रंग पाए गए. रिपोर्ट के मुताबिक ये केमिकल केवल कैंसर के खतरे को ही नहीं बढ़ाते… बल्कि दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं. इस चौंकाने वाले खुलासे ने केक प्रेमियों के बीच चिंता बढ़ा दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×