राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने डी.सी.पी. साऊथ को सौंपा ज्ञापन, डी.सी.पी. ने मांगों पर जल्द कार्यवाही का दिया भरोसा

  • दिव्यांगजन अधिनियम 2016 सभी थानों में लागू करने, थानों में रैम्प बनाने व दिव्यांग उत्पीड़न कि रिपोर्ट दर्ज करने के मांग
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज डी.सी.पी. साऊथ को ज्ञापन सौंप कर दिव्यांगजन अधिनियम 2016 सभी थानों में लागू करने, थानों में रैम्प बनाने व दिव्यांग उत्पीड़न कि रिपोर्ट थानों में दर्ज करने के मांग की है|डी.सी.पी. साऊथ रवीन्द्र कुमार  ने मांगों पर जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि अधिकारियों को दिव्यांगजन अधिनियम की जानकारी नही है जिसके कारण दिव्यांगजन अधिनियम के तहत दिव्यांगजन की रिपोर्ट थानों में नहीं दर्ज हो पा रही है। अधिकतर थानों में रैम्प न होने की वजह से दिव्यांगजन अपने उत्पीडन की रिपोर्ट थानों में दर्ज करने नहीं जा पाते है। वीरेन्द्र कुमार कुमार ने कहा कि थानों में दिव्यांगजन के साथ सम्मान जनक व्यवहार होना चाहिए। सम्मान जनक व्यवहार न होने से दिव्यांगजन अपने को उपेक्षित महसूस करते हैं।
डी.सी.पी. साऊथ ने सभी मांगों पर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है|आज ज्ञापन देने वालों  में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के जिला अध्यक्ष अलावा राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी,अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित,तृप्ति खरे,अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, याशमीन,सरला,जितेन्द्र गुप्ता , ममता, उमाशंकर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×