राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, दिव्यांगो के प्रमाण पत्र में गड़बड़ी का मामला

  • समस्याओं का समाधान न होने पर आन्दोलन की चेतावनी
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने सी०एम०ओ० को ज्ञापन सौंप कर दिव्यांग बोर्ड की खामियाँ दूर करने की मांग की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की दिव्यांग बोर्ड ने पैर से दिव्यांग का आनलाईन आंख का प्रमाण पत्र बना दिया है, बहुत से दिव्यांगजन के प्रमाण पत्र में दिव्यांगता ही नहीं दर्ज है। जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र में कोई त्रुटी हो गयी है उनमें सुधार का विकल्प खत्म हो गया है। दिव्यांगजन प्रमाण पत्र में गलतियों के सुधार के लिए दिव्यांग बोर्ड के चक्कर काट रहे है।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग बोर्ड की समस्या दूर नहीं हुई तो आन्दोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बोर्ड की समस्याओं के सम्बन्ध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। आज तक समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया। सी०एम०ओ० ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है।आज ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, सरला, धीरेन्द्र केशरवानी, गुलजार, महेश चन्द्र साहु,जितेन्द्र गुप्ता,अर्जुन कुमार,तृप्ति खरे, गोमती,सीमा कुशवाहा,जौहर अली,अमीत कुशवाहा, सीमा बाजपेई,अनिल राज बाजपेई, रानी बाजपेई आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×