संयुक्त किसान मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री को दी जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं        

कानपुर। संयुक्त किसान मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय शूटर व कांग्रेस पार्टी की सबसे युवा नेत्री पूनम पंडित का बुधवार को 28 वा जन्म दिन था। पूनम पंडित की गिनती तेजतर्रार, लोकप्रिय और कांग्रेस पार्टी की सबसे युवा नेत्रियों में गिनती होती है। पूनम पंडित ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर वर्ष 2022 में बुलंदशहर की स्याना विधानसभा से चुनाव लड़ा था। उनके जन्म दिन 10  जनवरी को आर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री फूलबाग कानपुर की किला मजदूर यूनियन के कार्यवाहक महामंत्री समीर बाजपेई ने पूनम पंडित को मजदूरों, किसानों और जनता का सच्चा सेवक  बताते हुए जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। मजदूर नेता समीर बाजपेई ने इस दौरान  कहा कि उनके एक निवेदन पर ही कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित ने आर्डिनेन्स फैक्ट्रियों के निगमीकरण का मुद्दा सोशल मीडिया पर उठाते हुए भारत सरकार से निगमीकरण रद्द करने की मांग करी थी। सुश्री पूनम पंडित सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक किसानों, मजदूरों और सभी के मुद्दों व समस्याओं को लेकर लगातार अपनी आवाज हर तरह से बुलंद करती रहती हैं। उनकी यही कार्यशैली उन्हें महान बनाती है। कार्यवाहक महामंत्री समीर बाजपेई ने उनके जन्म दिन के मौके पर उम्मीद जताते हुए कहा कि सुश्री पूनम पंडित की लोकप्रियता की वजह से ही अप्रैल में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी घोषित करे। कार्यवाहक महामंत्री समीर बाजपेई ने कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित के सदैव स्वस्थ, खुश और लंबी आयु के साथ राजनीति के सफर में उच्चतम शिखर तक पहुंच कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की कामना भी आदि शक्ति और महादेव से करी। कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित ने कार्यवाहक महामंत्री समीर बाजपेई का आभार जताया व धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×