नई ‘मुस्‍कान’….. बेवफा काजल ने पहले दी नशे की गोली फिर चुन्नी से घोंट दिया पति का गला

मेरठ के रोहटा इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मुस्कान और अंजली के बाद अब काजल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। आठ महीनों के भीतर मेरठ में यह चौथा मामला है, जिसमें पति की मौत के पीछे पत्नी की बेवफाई का एंगल सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले नहर में अनिल का शव मिला था।

शुरुआती तौर पर यह मामला हादसा समझा गया, लेकिन जांच में ऐसे कई सबूत मिले जिन्होंने पुलिस को शक में डाल दिया। गहन जांच के बाद मामला हत्या का निकला। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ में मृतक की पत्नी काजल ने पूरा राज खोला। उसने स्वीकार किया कि उसका अपने पुराने प्रेमी से दोबारा संपर्क हुआ था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने मिलकर अनिल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

साजिश के तहत काजल ने पहले पति को नशीला पदार्थ खिलाया, फिर प्रेमी की मदद से चुन्नी से गला घोंट दिया। इसके बाद दोनों ने शव को नहर में फेंक दिया ताकि मौत को डूबने का हादसा बताया जा सके। मगर पुलिस की बारीक पड़ताल ने सारा सच उजागर कर दिया। पुलिस ने काजल और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

मेरठ की नीले ड्रम वाली मुस्‍कान भी ‘कातिल पत्नी’

बता दें कि मेरठ के रहने वाले सौरभ ने साल 2016 में मुस्कान से लव मैरिज की थी। सौरभ का परिवार इस शादी के खिलाफ था, लेकिन सौरभ ने मुस्कान का साथ नहीं छोड़ा। शादी के बाद सौरभ घर से अलग मुस्कान के साथ किराए के मकान में रहने लगा। इस बीच 2019 में मुस्कान की जिंदगी में साहिल की एंट्री में हुई। उधर, सौरभ लंदन में अपनी जॉब में बिजी था। इस बीच 26 फरवरी को सौरभ लंदन से मेरठ आया।

4 मार्च की रात को मुस्कान ने उसे खाने में नशे की गोली दे दी। जब वह बेहोश हो गया तो साहिल को बुलाकर चाकू से उसके सीने पर इतने वार किए सौरभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया। ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया। इससे डेड बॉडी सीमेंट में जम गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी घूमने के लिए हिमाचल निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×