गुलाबी होंठ अब पाना हुआ आसान, कैस्टर ऑयल लगाने से गुलाबी हो जाएंगे काले होंठ

सभी लोगों की लगभग यही चाहत होती है कि उनके बाल और त्वचा अच्छे हों। साथ ही आपने यह भी देखा होगा कि लोग बालों और त्वचा पर अरंडी का तेल लगाते हैं। तो वहीं कुछ लोग इसका सेवन भी करते हैं। क्योंकि अरंडी कई चीजों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं। अरंडी में ओमेगा-6 और 9 जैसे हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ई की भी अच्छी खासी मात्रा पायी जाती है।

वहीं अरंडी के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पेट संबंधी समस्याएं भी नहीं होती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि फेस पर अरंडी का तेल लगाने से कील-मुंहासे, एलर्जी और दाग-धब्बे की शिकायत नहीं होती हैं।

साथ ही रोजाना होंठों पर इस तेल को लगाने से होंठ कोमल व गुलाबी होते हैं। कई लोगों के होंठ काले हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको होंठों पर अरंडी का तेल लगाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इसको किस तरह से लगाना चाहिए।

कैस्टर ऑयल लगाने के फायदे

होंठ नैचुरली मॉइश्चराइज होने के साथ हाइड्रेट रहते हैं।

लिप्स के आसपास की पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है।

डेड स्किन साफ हो जाती है।

ड्राईनेस कम हो जाती है।

कटे-फटे होंठ मुलायम हो जाते हैं।

काले व चपटे होंठ मुलायम व गुलाबी हो जाते हैं।

कैसे करें अप्लाई

होंठों को स्वस्थ व नैचुरली गुलाबी बनाने के लिए आप अरंडी के तेल को सीधे तौर पर होंठों पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको अरंडी के तेल की 1-2 बूंद लेनी है। फिर इसे होंठों पर अप्लाई करने के साथ हल्के हाथों से थोड़ी देर मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से आपके होंठ मुलायम व गुलाबी हो जाएंगे।

इसके अलावा आपको अरंडी के तेल से बना लिप बाम भी मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। या फिर आप इस तेल से घर पर आसानी से लिप बाम बना सकती हैं। इसके लिए आपको एक पैन में शिया बटर का छोटा से टुकड़ा डालना है। जब यह पिघल जाए, तब इसमें 1 चम्मच अरंडी का तेल, 1 चम्मच अन्य तेल व थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस आसान तरीके से आपका लिप बाम बनकर तैयार हो जाएगा। इस लिप बाम को नियमित होंठों पर अप्लाई करने से आपके होंठ नैचुरली गुलाबी हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×