अधिकारी हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का दिलाएं लाभ : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश किया कि हर पात्र व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में 250 लोगों से मुलाकात की। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंदों को इलाज और आवास से संबंधित सरकारी योजनाओं का बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है, लेकिन किन्हीं कारणों से अगर कोई पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाया है तो उसे भी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि हर समस्या को समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक तरीके से हल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। बयान के अनुसार सरकार ने पिछले एक वर्ष में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए राहत कोष से 1100 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×