‘पाप का धंधा’…. गेस्टहाउसों में की गई छापेमारी…. पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का किया भंडाफोड़

धार्मिक नगरी मथुरा में अश्लीलता का नंगा नाच रचा जा रहा था। भगवान कृष्ण की पावन नगरी में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। अब पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मथुरा में पुलिस ने शहर के दो गेस्टहाउस में कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और कई महिलाओं को बचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये छापे बृहस्पतिवार शाम को कोतवाली और हाईवे थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस उपाधीक्षक आशना चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों ऐसे ही दो अतिथि गृहों से अवैध एवं अनैतिक कार्यों में लिप्त 15 युवतियों को मुक्त कराया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस उन गेस्टहाउस की पहचान करने का प्रयास कर रही है जहां त्वरित लाभ के लिए अवैध और अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।’’ चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सोंख रोड स्थित एक गेस्टहाउस में छापेमारी के दौरान पांच महिलाएं और एक ग्राहक मौजूद थे।

गेस्टहाउस संचालक दीपक खंडेलवाल को भी हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार हाईवे थाना क्षेत्र में एक होटल से छह युवतियों को बचाया गया लेकिन छापे के दौरान होटल मालिक और ग्राहक भाग निकले, मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×