संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति अधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों को किया जागरूक

  • संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत व्यापक निरीक्षण व जागरूकता अभियान चलाया गया
कानपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु जनपद में व्यापक गतिविधियां संचालित की गईं। इस क्रम में जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा, अर्बन मलेरिया निरीक्षक अमित थीमान एवं आई.एफ.डब्ल्यू. अरविन्द कुमार की संयुक्त टीम द्वारा श्याम नगर स्थित बल्ला टटिया क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
टीम द्वारा यू.पी.एच.सी. कृष्णा नगर के अधीन श्याम नगर स्थित बल्ला टटिया मलीन बस्ती में घर-घर चल रहे दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान की गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों से अभियान के तहत हो रही गतिविधियों की जानकारी ली तथा संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के अंतर्गत चिन्हित 12 प्रमुख संचारी रोगों के बारे में जनसामान्य को विस्तार से जानकारी दी गई तथा उनके लक्षण एवं बचाव के उपाय बताए गए। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। निरीक्षण के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा शहरी क्षेत्रों में पंपलेट वितरण का भी अवलोकन किया गया। साथ ही मलीन बस्तियों में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर चर्चा की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
संयुक्त टीम द्वारा कुल 30 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें कोई भी घर संक्रमित नहीं पाया गया। साथ ही 136 जल-पात्रों की जांच की गई, जिनमें से केवल एक पात्र में मच्छरों का लार्वा पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि क्षेत्र में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा पंचायती राज विभाग के माइक्रोप्लान के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को जागरूक करते हुए पशु बाड़ों को आबादी से दूर रखने की सलाह दी गई। इसी प्रकार सूकर पालकों को भी सूकर बाड़ों को आबादी से बाहर रखने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग द्वारा स्क्रब टाइफस जैसे रोगों के प्रति जागरूकता फैलाते हुए चूहों एवं अन्य कृन्तकों से बचाव की जानकारी दी गई।
अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन, ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे तथा नालियों में लार्वीसाइडल स्प्रे कराया गया। साथ ही एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जलभराव समाप्त करने, पानी एकत्र न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। नागरिकों को सलाह दी गई कि जलभराव वाले स्थानों पर जला हुआ मोबिल ऑयल या केरोसीन का प्रयोग करें तथा शरीर को ढककर रखें और मच्छररोधी क्रीम का उपयोग करें।
जनसामान्य से अपील की गई है कि संचारी रोगों से संबंधित किसी भी सूचना या सहायता के लिए यू.एच.एम. चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 अथवा 9335301096 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त नगर निगम कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 2526005 भी सक्रिय हैं, जहां सूचना प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्र में तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×