महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कानपुर जिलाधिकारी ने बाबा आनंदेश्वर मंदिर पहुंच किया पूजन-अर्चन

कानपुर। जनपद में महाशिवरात्रि का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। प्रातः काल से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा और मंदिर परिसरों में भक्ति, अनुशासन और उत्साह का संगम दिखाई दिया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और जनपदवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और सभी नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें।
मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं और व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे जनपद में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु उपवास, रुद्राभिषेक तथा रात्रि जागरण के माध्यम से भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×