कानपुर। थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस ने 19 जून 2026 को सेक्टर-7 स्वर्ण जयंती विहार में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त अंशू को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की करीब 632 ग्राम चांदी की ज्वैलरी, ज्वैलरी बेचकर प्राप्त ₹1 लाख नगद, घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गई। पूछताछ में सामने आया कि गैंग पहले बंद मकानों की रेकी करता था, फिर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के सामान को बेचकर आरोपी मौज-मस्ती और घूमने फिरने पर खर्च करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
