पुलिस आयुक्त ने महाशिवरात्रि पर आनन्देश्वर व खेरेश्वर महादेव मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया निरीक्षण

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आनन्देश्वर परमट व खेरेश्वर महादेव मन्दिर शिवराजपुर एवं गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर प्रांगण, आने-जाने के मार्ग, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।  पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रहे।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल दिनेश त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध अमिता सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त स्वरुपनगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×