प्रेस क्लब ने कानपुर में प्रस्तावित पत्रकार सम्मेलन, गोष्ठी और सम्मान समारोह के लिए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को दिया निमंत्रण

कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिला और पत्रकार हित पर सार्थक चर्चा की। पत्रकारों के इलाज का इंतज़ाम प्राथमिकता पर कराए जाने की मांग रखी।
पाठक ने तत्काल कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य संजय काला को फ़ोन कर पत्रकारों और उनके परिजनों के इलाज में प्राथमिकता देने का आदेश दिया। साथ ही यह भी कहा कि पत्रकारों के लिए खासतौर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करें। जांच और दवाओं के इंतज़ाम भी हों। यह भी कहा सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों के इलाज में प्राथमिकता रहेगी। प्रेस क्लब ने कानपुर में प्रस्तावित पत्रकार सम्मेलन, गोष्ठी और सम्मान समारोह के लिए पाठक को निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। सम्मेलन की तारीख़ शीघ्र तय की जाएगी। इस वार्ता में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी और शिवराज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×