सिनेफलक पर उभरती अदाकारा मुनमुन चक्रबर्ती 

बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा मुनमुन चक्रबर्ती कलकत्ता की पृष्टभूमि से है, मगर वह बचपन से मुम्बई में पली बढ़ी हैं और यहीं शिक्षा प्राप्त की है। हाल ही में उन्हें बैंकॉक में मन्नारा चोपड़ा द्वारा इंडिया इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है, जहां अभिनेत्री नोजा शेख शो स्टॉपर रही, सुनीता एस बावा क्रिएटिव रही और राजेश राय ने वीडियोग्राफी की है, उन्हें ‘बॉलीवुड लाइफस्टाइल’ के कार्यक्रम में ईशा कोप्पिकर द्वारा भी सम्मानित किया गया है।
लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड, राष्ट्रीय रत्न सम्मान, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड से सम्मानित हुई हैं, जो इन्हें प्रसिद्ध गायक कुमार शानू और पद्मश्री उदित नारायण जैसे दिग्गजों के हाथों प्राप्त हुआ है। मुनमुन ने बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में काफीकाम किया है। मॉडलिंग और फैशन शो किया है, उसके बाद मुम्बई में फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। टी सीरीज जैसे कई कंपनियों के म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं।
मुनमुन ने कई साड़ी, ज्वैलरी और भारतीय परिधानों के ब्रांड्स की विज्ञापनों में काम किया है। मुनमुन चक्रबर्ती अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और नवाजुद्दीन सिद्धिकी के अभिनय की बहुत बड़ी प्रसंशक है। उन्हें हॉट, बिंदास और ग्लैमरस भूमिकाएं पसंद हैं। मुनमुन कथक नृत्य में पारंगत है साथ में हिपहॉप और बॉलीवुड डांस में बहुत अच्छी है। उन्होंने फ़ैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और उनका खुद का ब्रांड है जिसमें कई सेलेब्स और फिल्मों में कलाकारों के लिए डिजाइनर कपड़े बनाये जाते हैं। जल्द ही उनकी वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो और शार्ट फिल्म रिलीज होने वाली है वह कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है। ‘सुंदरी’ नाम की उनकी म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होने वाली है।  उनकी ‘स्टाइल एजेंट’ नाम की कंपनी है। इस कंपनी के बैनर तले मुनमुन चक्रबर्ती कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×