ये 5 फूड्स ब्रेन के लिए हैं फायदेमंद, खाते ही दौड़ने लगेंगे दिमाग के घोड़े

दिमाग हमारे शरीर का सबसे जटिल अंग है, जो लगातार काम करता रहता है. ऐसे में दिमाग की सेहत पर ध्यान देना उतना ही जरूरी है, जितना की शारीरिक स्वास्थ्य पर. इसके लिए आप अपने खानपान में कुछ सुपरफूड्स को शामिल कर सकते हैं. इससे दिमाग की कार्यक्षमता और याददाश्त को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है.

फैटी फिश

सामन, मैकेरल और टूना जैसी ऑयली फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये फैटी एसिड दिमाग के विकास और कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हार्वर्ड हेल्थ की साइट से पता चलता है कि ओमेगा-3 से भरपूर आहार दिमाग को तेज करने और याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है.

जामुन

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे जामुनों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं, जिससे याददाश्त मजबूत होती है और सीखने की क्षमता बढ़ती है.

साबुत अनाज 

बाजरा, जौ और ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज विटामिन ई से भरपूर होते हैं. विटामिन ई दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाता है और दिमाग को तेज रखने में मदद करता है. साथ ही, साबुत अनाज में मौजूद फाइबर दिमाग तक पोषक तत्वों को पहुंचाने में मदद करता है.

टमाटर 

टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. लाइकोपीन दिमाग को उम्र बढ़ने से जुड़े नुकसान से बचा सकता है और याददाश्त को मजबूत कर सकता है.

कॉफी 

कॉफी दिमाग को तेज करने और सतर्कता बढ़ाने के लिए जानी जाती है. दरअसल, कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर के स्तर को बढ़ाता है, जिससे दिमाग की कार्यक्षमता और फोकस बेहतर होता है. हालांकि, कॉफी का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×