तपती गर्मी में लू और थकान को कहें अलविदा, कुछ ही मिनटों में तैयार करें ये हेल्दी देसी एनर्जी ड्रिंक

तपती हुई धूप और बढ़ते तापमान के बीच बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में बाजार में मिलने वाले मिलावटी सॉफ्ट ड्रिंक्स न पीने के बजाय नेचुरल चीजों से बनी हुई शरबात ही फायदेमंद साबित होते हैं। ये सेहत के लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं, नेचुरल ड्रिंक में गुड़ का शरबत एक ऐसा ही समय के साथ परखा हुआ देसी ड्रिंक है। ये सिर्फ शरीर को ही नहीं ठंड़ा रखता है, बल्कि इसमें आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व लू लगने से बचाते हैं। यह ड्रिंक उस लोगों के लिए बेहतरीन है, जो मीठे के शौकीन हैं लेकिन सेहत से समझौता नहीं करना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि इस ड्रिंक को कैसे तैयार करना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है।

गुड़ का शरबत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

घर पर यह स्वादिष्ट गुड़ के शरबत बनाने के लिए जिन चीजों की जरूरत होती हैं, उस लिस्ट में सबसे पहले 3 से 4 टेबलस्पून कद्दूकस किया हुआ गुड़, 1 गिलास एकदम ठंडा पानी, आधा छोटा चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी काला नमक, एक चौथाई चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, ताजे पुदीने के पत्ते और जरूरत के अनुसार बर्फ के टुकड़ों की शामिल हैं।

गुड़ को घोलने का तरीका

रेसिपी की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले एक कटोरे जैसे बर्तन में पानी लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डाल दें। गुड़ को पानी में अच्छी तरह घुलने के लिए कम से कम 5 से 10 मिनट का समय दें। इससे गुड़ का नेचुरल फ्लेवर पानी में अच्छी तर घुल जाता है।

अशुद्धियां या बारीक कण को निकाल दें

जब गुड़ पानी में पूरी तरह से घुल जाए, तो एक बारीक छलनी की मदद से इस मिश्रण को दूसरे बर्तन में छान लें। ऐसा करने से गुड़ में मौजूद किसी भी तरह की अशुद्धियां या बारीक कण निकल जाते हैं और आपको एक साफ शरबत मिल जाता है।

मसालों का सटीक तरह से मिलाएं

अब इस छने हुए गुड़ के पानी में नींबू का रस, काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर मिला दें। नींबू की खटास और काले नमक का स्वाद गुड़ की मिठास को बैलेंस करने का काम करता है, जिससे शरबत का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

ताजगी का खास तड़का

अगर आप शरबत में और भी ज्यादा ताजगी चाहते हैं, तो इसमें पुदीने के पत्तों को हाथों से हल्का मसलकर डाल दें। पुदीने की खुशबू और गुड़ से बनी हुई ये ड्रिंक, एक अलग ही लेवल का तैयार होता है।

परोसने का तरीका

लास्ट में एक सर्विंग गिलास लें और उसमें अपनी पसंद के अनुसार बर्फ के टुकड़े डालें। तैयार किए गए मिश्रण को गिलास में पलटें और ठंडा-ठंडा परोसें। यह शरबत सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता है, बल्कि आपको दिन भर के फुर्तीला भी बनाकर रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×