सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पप्पू लोहरा समेत दो नामी नक्सलियों को किया ढेर

सुरक्षा बलों ने शनिवार को लातेहार पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत इच्छाबार इलाके में सुबह-सुबह मुठभेड़ के बाद झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के सुप्रीमो पप्पू लोहरा और उसके दूसरे नंबर के नेता प्रभात गंगू को मार गिराया। JMM, CPI माओवादियों का प्रतिबंधित गुट है। इसकी पुष्टि करते हुए लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने कहा, “लोहरा पर 10 लाख रुपये का इनाम था, जबकि गंझू पर 5 लाख रुपये का इनाम था। जवाबी फायरिंग में ये दोनों मारे गए। एक इंसास राइफल बरामद की गई। हथियारों और गोला-बारूद की तलाश जारी है।”

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माओवादी समूह जेजेएमपी का प्रमुख लोहरा और उसका एक अन्य सहयोगी लातेहार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के नक्सल रोधी संयुक्त अभियान के दौरान मारे गए।

पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक वाई एस रमेश ने कहा, ‘‘सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने उनके शव बरामद कर लिए हैं।’’ पुलिस ने बताया कि लोहरा और एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। इसने कहा कि लोहरा के अलावा मारे गए दूसरे नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूत्रों ने बताया कि समूह का एक और सदस्य घायल हुआ है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोहरा और उसके साथियों के जंगल में होने की सूचना मिलने पर लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मियों की एक टीम ने तलाश अभियान शुरू किया था। पुलिस ने कहा, ‘‘माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों के कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×