श्री आनंदेश्वर मंदिर प्रांगण परमट में हजारों भक्तों को श्री अमरनाथ पवित्र यात्रा छड़ी मुबारक महाप्रसाद किया गया वितरित

कानपुर। शिव सेवक समिति के द्वारा पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा छड़ी मुबारक महाप्रसाद श्री आनंदेश्वर मंदिर प्रांगण परमट में हजारों भक्तों को वितरित किया गया। अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू ने बताया कि विगत वर्षों से समिति निरंतर श्री अमरनाथ पवित्र यात्रा में अपनी सेवाएं कानपुर नगर के द्वारा दे रही हैं। महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ महापौर प्रमिला पाण्डेय एवं एमएलसी अरुण पाठक पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया तथा अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू के द्वारा हर हर महादेव के जयकारों के साथ प्रारंभ किया गया। महापौर प्रमिला पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा की अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू जैसा सुपुत्र लाखो लाख पुत्रो में होता है।
श्री अमरनाथ यात्रा में अपनी सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करते हुए शिव सेवक समिति ने अपना तथा कानपुर का परचम लहराया है। महाप्रसाद वितरित कर रहे रत्नेश वर्मा ने बताया कि समिति निरंतर नित्य प्रति अपना स्वरूप बढ़ाती जा रही हैं। जल्द जी आने वाले वर्षो में समिति और भी सुविधाएं भक्तों को प्रदान करेगी। महाप्रसाद वितरण के दौरान श्री आनंदेश्वर अमरनाथ सेवा परिवार सदस्यों का स्वागत सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से महापौर प्रमिला पाण्डेय एमएलसी अरुण पाठक रघुनंदन सिंह भदौरिया रत्नेश वर्मा शीलू स्रोत गुप्ता आनंद शर्मा घनश्याम दास अग्रवाल मनोज जायसवाल अमरदीप अरोड़ा आंनद आलोक सचान तेज बहादुर वर्मा श्याम जी तिवारी नीरज पांडे अमित वर्मा परशुराम शुक्ल मोंटी शुक्ला अनुज यादव रवि यादव रितेश गुप्ता सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×