चुनाव में 37 थानो के बीच 70 जन सभाएं करेगी सपा

कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के 43 लोकसभा क्षेत्र के गोविंद नगर आर्य नगर सीसामाऊ किदवई नगर कैंट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रणनीतिकारों की एक बैठक महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शांय 4:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुई!बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि सपा ने 43 लोकसभा क्षेत्र के 1607 बूथों पर पांच सदस्यीय टीम  गठित कर दी गयी है जो बूथों के पास रहने वाले परिवारों में पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आर्थिक नीतियों बेरोजगारी तथा बढ़ती महंगाई के साथ पीडीए की नीतियों को अवगत कराकर आगामी लोकसभा चुनाव में विजय हासिल की जाएगी ।

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि 37 थानों के बीच 70 जनसभाएं सपा करेगी जिसके लिए 21 सदस्यीय वक्ताओं की टीम गठित कर उसका रिहर्सल पूरा कर लिया गया है जो चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए सभाओ में संबोधन करेंगे इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दी गई है।

बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव के के शुक्ला महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर परमवीर सिंह गंभीर सत्यनारायण  गहरवार नंदलाल जायसवाल अर्पित त्रिवेदी अनुराग पांडे सुलेखा यादव वंदना दिवाकर संजय निषाद अंश राजपूत मुमताज मंसूरी वरुण जयसवाल अल्तमश सिद्दीकी जसवेंद्र प्रताप निषाद अनिल चौबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×