बकरीद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त हिदायत, सड़क पर न पढ़ी जाए नमाज, प्रतिबंधित जानवरों की नहीं होनी चाहिए कुर्बानी

आगामी बकरीद के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक आदेश जारी कर सड़कों पर नमाज अदा करने और अज्ञात स्थानों पर पशु कुर्बानी पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई कुर्बानी प्रथा में चढ़ाए जाने वाले प्रतिबंधित जानवरों का वध करते हुए पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान पहले से ही चिह्नित कर लिया जाए। अन्य स्थानों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। विवादित या संवेदनशील स्थानों पर कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए।

योगी ने निर्देश दिया कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो। कुर्बानी के बाद कचरे के निस्तारण के लिए सभी जिलों में व्यवस्थित कार्ययोजना शुरू की जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी अप्रिय घटना को रोकने का भी निर्देश दिया। योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को सतर्क रहने और आगामी त्योहारी महीने के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था पर मजबूत पकड़ बनाए रखने को कहा। जहां हिंदू 16 जून को गंगा दशहरा मनाएंगे, वहीं मुस्लिम 17 जून को बकरीद मनाएंगे। बाद में, हिंदू भक्त 22 जुलाई को कांवर यात्रा पर निकलेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं तैयार रखी जाएं। मुख्यमंत्री ने त्योहारों की तैयारियों की भी समीक्षा की. सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि 18 जून को ‘बड़ा मंगल’ त्योहार मनाया जाएगा और उसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जुलाई में मुहर्रम (17 जुलाई) और कांवर यात्रा जैसे कार्यक्रम होंगे। कानून-व्यवस्था की दृष्टि से यह अवधि बेहद संवेदनशील है। सरकार और प्रशासन को 24×7 एक्टिव मोड में रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×