कानपुर। किरणलोक अस्पताल, कर्रही ठाकुर चौराहा के पास निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें लगभग 150 मरीजों ने लाभ उठाया। यह चिकित्सा शिविर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जो अपने-अपने क्षेत्र में अनुभवी हैं। शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. लोकराम सचान, डॉ. वैशाली सचान, डॉ. अर्पिता, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. प्रज्ञा श्री, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. वैशाली सचान आदि उपस्थित रहे।

शिविर में कई महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं जैसे कैंसर और रेडियोडायग्नोसिस, स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी), सामान्य चिकित्सा, हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक्स), बाल रोग, सामान्य सर्जरी, दंत चिकित्सा, आयुर्वेद एवं पंचकर्मा आदि। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया और निःशुल्क परीक्षण भी किए गए। मरीजों ने शिविर से अत्यधिक संतुष्टि और राहत पाई।
किरणलोक अस्पताल के डॉ लोकराम सचान ने बताया कि इस प्रयास का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना है। शिविर में आए मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह एवं निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाया। आशा है कि भविष्य में हम इसी प्रकार के शिविरों का आयोजन कर समाज के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देते रहेंगे।
