15 अगस्त को स्कूल में नहीं मिली मिठाई, छात्रों ने टीचर की जमकर की कुटाई

स्वतंत्रता दिवस पर एक अनोखा मामला बिहार से सामने आया है.बक्सर के एक स्कूल में मिठाई को लेकर बवाल हो गया. दरअसल जलेबी नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने शिक्षक से जलेबी को लेकर पहले सवाल पूछा और फिर विवाद इतना बढ़ा कि छात्रों ने शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.

बिहार के बक्सर में स्वतंत्रता दिवस पर जब छात्रों को मिठाई नहीं मिली तो उन्होंने टीचरों की पिटाई लगा दी. छात्र मिठाई न मिलने से इतना नाराज थे कि उन्होंने टीचरों के घर जाने वाले रास्ते पर उनकी घेराबंदी कर दी. टीचरों को घर जाते वक्त रास्ते में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. छात्रों के हंगामे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्कूल के प्रिंसिपल और टीचरों को थाने बुलाया गया है.

जलेबी लिए हुआ भारी बवाल
घटना बक्सर जिले के मुरार के इंटर स्तरीय हाई स्कूल की है, जहां 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्कूल के छात्रों को जलेबी नहीं मिली तो शिक्षक की ही धुनाई कर डाली. जलेबी के लिए हुए बवाल की ये खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गयी है.

पहले हंगामा फिर पिटाई
छात्रों का कहना है कि प्रत्येक साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को स्कूल के छात्र -छात्राओ के अलावे गांव के बच्चे विद्यालय में एकत्रित होते हैं. इस बार उनकी संख्या अधिक होने के कारण उन्हें मिठाई देने के बजाए शिक्षक दुर्व्यवहार कर भगाने लगे. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया और फिर मारपीट होने लगी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया.

शिक्षक को आई चोट
इस घटना में शिक्षक और छात्रों को हल्की चोटें भी आई हैं. घटना के बाद नाराज शिक्षक छात्रों और गैर छात्रों के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुँचे. लेकिन थाने में अधिकारियो की व्यस्तता को देखते हुए वापस लौट गए. बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी के विद्यालय के शिक्षकों शनिवार के दिन थाने पर बुलाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×