मंदिर की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा मिलने से तनाव

अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र में शनिवार को दो निकटवर्ती गांवों के पांच मंदिरों की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा मिलने के बाद तनाव फैल गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, भगवानपुर और बुलाकीगढ़ गांव में मंदिरों की दीवारों पर यह नारा मिलने के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया और जांच शुरू कर दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों के साथ घटनास्थलों पर पहुंचे। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने मुस्तकीम, गुल मोहम्मद, सुलेमान, सोनू, अल्लाहबख्श, हमीद और यूसुफ समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं से कहा, “हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और सभी पहलुओं की गहन जांच कर रहे हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस इस मामले से जुड़े संभावित भूमि विवाद के पहलू की भी जांच कर रही है। इस बीच, घटना की शिकायत दर्ज कराने वाले करणी सेना के नेता ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

करणी सेना के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि अधिकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय सूचना देने वाले ग्रामीण को ही हिरासत में ले लिया। उनका यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने “मामले को शांत करने” के लिए मंदिर की दीवारों से लिखे नारे मिटाने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×