पांच दिन पहले लापता हुए छायाकार का शव बरामद

बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में पांच दिन पहले लापता हुए एक छायाकार का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध रविवार को हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि मानगढ़ गांव में खाकी बाबा के मठिया के पास गेहूं के खेत में शनिवार शाम चंदन बिंद (24) का क्षत-विक्षत शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसने बताया कि बिंद रानीगंज बाजार में वीडियो फोटोग्राफी का काम करता था और गत 18 मार्च की रात से लापता था।

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम ने रविवार को बताया कि इस मामले में मृतक के पिता श्याम बिहारी प्रसाद की तहरीर पर उसके गांव के सुरेन्द्र , श्री भगवान, बलि यादव और दीपक यादव तथा बिहार के सारण जिले के रोहित यादव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103-1(हत्या) और 238 (अपराध के सबूतों को गायब करने या अपराध को छिपाने के लिए झूठी सूचना देने) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि श्याम बिहारी प्रसाद ने तहरीर में उल्लेख किया कि बिंद को उसके घर से सुरेन्द्र, श्री भगवान, बलि यादव, दीपक यादव व रोहित यादव घर से लेकर गए तथा उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिये। फहीम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×