कारोबारी ने सूदखोरों से प्रताड़ित होकर खाया जहर… पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने सूदखोरों की कथित ज्यादती से परेशान होकर जहर खा लिया। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने रविवार को पीटीआई- को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली पूरा में रहने वाले आलम ने शहर में ही रहने वाले प्रदीप सक्सेना तथा तीन अन्य लोगों से कुछ धन उधार लिया था और आलम का दावा है कि उसने सूदखोरों को ब्याज समेत पूरा कर्ज वापस कर दिया मगर सूदखोर लगातार उसे धमकी देकर जबरन पैसे की वसूली करते रहे।

उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को प्रदीप सक्सेना अपने गुर्गो के साथ आया और धमकी दी कि अगर ब्याज के पैसे नहीं दिए तो घर पर ताला डलवा देंगे और बच्चों को गायब करवा देंगे और इसी भय से आलम ने जहर खा लिया।

कुमार ने बताया कि सूचना पर आलम को तत्काल ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है तथा उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रदीप सक्सेना, मोहम्मद शबाब, नदीम, सलीम, शुजा, वेदराम वकील और सुमित्रा गुप्ता को नामजद करते हुए कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। इसी तरह के एक मामले में सूदखोरों से कथित तौर पर प्रताड़ित एक दंपति ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×