बिजली समस्याओं को लेकर व्यापारी पहुँचा केसको एमडी के पास

कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में केस्को एम डी सैमुअल पॉल से मिले जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने व्यापारियों की समस्याओं का ज्ञापन पढ़कर केस्को एम डी को अवगत कराया। जिसमें शहर के भिन्न-भिन्न बाजारों और व्यापारियों की समस्याओं को केस्को  के सामने बारी-बारी से उठाया गया कानपुर में हो रही अत्यधिक बिजली कटौती केस्को कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के घरों में सर्वे एवं मीटर रीडरों द्वारा गलत तरीके से बिल बनाने शहर के अधिकतर क्षेत्रों में अंडरग्राउंड केबल एबीसी के अधूरे कार्य सब स्टेशनों की अदला बदली एवं गलत शलत बिल बनाने जैसी तमाम समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं ने संबंधित समस्याओं का ज्ञापन दिया गया। जिस पर केस्को एम डी के द्वारा यह बताया गया कि लगभग 1000 शिकायतें प्रतिदिन आ रही हैं जो कि पूरे यूपी में सभी विद्युत वितरण निगमो में सबसे ज्यादा है पूर्व में पायलट प्रोजेक्ट के 14000 मीटर गलती से लग गए थे जो कि तकरीबन ढाई सौ मीटर प्रतिदिन बदले जा रहे हैं। केस्को के द्वारा ज्यादातर समस्याओं पर अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। पिछले दिनों कलेक्टर गंज बाजार में लगी भीषण आग में जल गए व्यापारियों मीटरो को तत्काल बदलवाने का निर्देश अधिकारियों को केस्को एमडी ने दिया साथ ही साथ आश्वासन दिया कि हम व्यापारियों की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से सुनील बजाज, विजय पांडे, मणिकांत जैन, रामेश्वर गुप्ता, लाला भैया, राकेश सिंह, कृपा शंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, सत्य प्रकाश जायसवाल, राहुल दीक्षित, निर्मल त्रिपाठी, विराट गुप्ता, सचिन शुक्ला, संजय त्रिवेदी, ओम प्रकाश चौटाला, राजेश गुप्ता, गुलशन जायसवाल, गीता गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×