कोर्ट ने सोनम और उसके साथियों को पुलिस हिरासत में भेजा

मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने की आरोपी सोनम रघुवंशी को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। शिलांग की जिला एवं सत्र अदालत ने सोनम के चार सहयोगियों को भी आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पूर्वी खासी हिल्स जिले के एसपी विवेक सिम ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों की 10 दिन की रिमांड मांगी थी। अदालत ने 8 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की।

यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किए गए सोनम को मंगलवार आधी रात को शिलांग लाया गया। इंदौर से पकड़े गए अन्य आरोपी बुधवार को ट्रांजिट रिमांड पर पहुंचे। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोहरा में अपराध स्थल को फिर से बनाने के लिए आरोपियों की पुलिस हिरासत मांगी थी। उन्होंने कहा कि एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के लिए छह दिन और गाजीपुर से गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति के लिए तीन दिन की रिमांड हासिल की है।

इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी पत्नी सोनम (24) के साथ हनीमून मनाने मेघालय आये थे और इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथियों को राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोहरा में अपराध स्थल पर घटना की कड़ियां जोड़ने और अपराध का दृश्य दोहराने के लिए आरोपियों की पुलिस हिरासत का अनुरोध किया था। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून मनाने के दौरान लापता हो गए थे। राजा का शव दो जून को एक खड्ड में मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×