खेत बंटवारे को लेकर वर्षों से चल रहे विवाद का हुआ समाधान

  • संपूर्ण समाधान दिवस में उठा था मामला, डीएम ने दिए थे निस्तारण के निर्देश
कानपुर। ग्राम अज्योरी, घाटमपुर में खेत के बंटवारे को लेकर चला आ रहा पारिवारिक विवाद प्रशासन की सक्रियता से सुलझ गया है। घाटमपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान देवीदयाल पुत्र स्व. घसिटवा की ओर से दी गई शिकायत पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी घाटमपुर मनीष कुमार को मौके पर जाकर समाधान कराने के निर्देश दिए थे।
निर्देशों का अनुपालन करते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ग्राम अज्योरी पहुंची। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान, दोनों पक्षों व ग्राम के अन्य संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में मौके पर बैठक कराई गई।
मामले में देवीदयाल की शिकायत थी कि सहखातेदार खेत के बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे हैं और दबंगई के बल पर हिस्सेदारी से वंचित करना चाहते हैं। खेतों की आपसी सहमति से बंटवारे को लेकर चल रहे इस विवाद को प्रशासन ने न केवल सुलझाया, बल्कि मौके पर ही सभी खातेदारों की भूमि का स्पष्ट चिन्हांकन भी कराया।
उपजिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित किया कि चिन्हित हिस्सों पर सभी सहखातेदार स्वतंत्र रूप से खेती कर सकें और कोई किसी की भूमि में हस्तक्षेप न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×