लाचार बुजुर्ग पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार 

कानपुर देहात। धूल भूल गांव निवासिनी अरुणा देवी ने जिलाधिकारी कानपुर देहात से गुहार लगाते हुए बताया कि उनकी पैतृक जमीन का मुआवजा का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है किंतु बहस के पहले ही विभाग के अधिकारी दबाव बनाकर उनके साथ अन्याय करना चाहते हैं। नम आंखों से बुजुर्ग पीड़िता ने बताया की उन्हें माननीय न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है जो भी आदेश न्यायालय के द्वारा दिया जायेगा उसे वह स्वीकार करने को राजी है किंतु जब तक न्यायालय का फैसला नही आता है तब तक किसी पक्षकार को मुआवजा ना दिया जाए। अरुणा देवी ने बताया की आराजी संख्या 517 जमीन जो की हाईवे मे आयी तथा पीड़ित अरुणा देवी का स्वामित्व को लेकर कोर्ट मे मामला चल रहा हैं। 
आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बताया कि एडीएम फाइनेंस केशव प्रसाद गुप्ता के द्वारा पीड़ित अरुणा को जबरन डीएम के नाम पर बुलवा कर दबाव बनाया जा रहा है जिसका आडियो भी पीड़िता के पास मौजूद है। पीड़िता ने कहा कि वह 75 वर्ष की है तथा शरीर से भी अस्वस्थ है और अधिकारी उन्हें अमानवीय तरीके से बार बार दबाव बनाकर कूटनीतिक तरीके से उन्हें परेशान कर रहे है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा कि बुजुर्गो की सुरक्षा तथा संपति की ओर भी ध्यान दे जिससे बुजुर्गो को असहाय और मजबूर ना होना पड़े। पूरा मामला थाना शिवली के धूल भूल गांव के पास बाराखेड़ा का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
फिर कोई होटल ना बने 'लाक्षागृह', कानपुर में फायर सेफ्टी को लेकर सघन जांच शुरू, सबसे बड़ा सवाल- आखिर हादसे के बाद ही क्यों जागता है सिस्‍टम?  | खान सर कोचिंग फायरिंग केस में आया बड़ा ट्विस्ट, उन्हीं के 2 गार्ड को उठा ले गई पुलिस | Mamata Banerjee की TMC में बगावत का बवंडर, करीबी मेयर Krishna Chakraborty के इस्तीफे से संकट गहराया | जेवर एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर फिसलकर पलट गई भारी क्रेन; कई मजदूर दबे
Advertisement ×