गुरु ग्रंथ साहिब की तालाशी की घटना ने सिखों के दिलों को गहरी चोट 

कानपुर, हरियाणा के नारायणगढ़ स्थित गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब में 29 अप्रैल से चल रहे गुरमति समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन से पूर्व जिस प्रकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब की तलाशी ली गई उसने दुनिया भर के सिखों के दिलों को गहरी ठेस पहुंचाई है।समाजवादी पार्टी नेता कवलजीत सिंह मानू व कांग्रेस नेता अवनीश सिंह सलूजा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना पर घोर आपत्ति व्यक्त की और कहा कि यह हम सभी के लिए सोचने और विचार करने का समय है कि जो
अब तक कभी नहीं हुआ वह भारत में भी होने लगा है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोग भी गुरुद्वारों में नतमस्तक होने के लिए आते रहे हैं मगर सुरक्षा के नाम पर ऐसा घिनौना कृत्य आज तक कभी नहीं हुआ। श्री अकाल तख्त साहिब को इस मामले का संज्ञान लेते हुए कार्यक्रम के प्रबंधकों को अकाल तख्त साहिब तलब कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए जिन्होंने ऐसा होने दिया क्योंकि हमारे लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आदर सर्वोपरि है ना कि कोई मंत्री या नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×