महिला महाविद्यालय में विधायक ने किया नवनिर्मित कक्षा का भूमिपूजन 

कानपुर। महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर की संरक्षिका कुमकुम के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में विधायक महेश त्रिवेदी के विधायक निधि द्वारा प्रस्तावित नवनिर्मित कक्षा के निर्माण हेतु भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। महाविद्यालय के सचिव इंजी गौरवेद्र स्वरूप की पत्नी एवं महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति की सदस्या अनंता स्वरूप, विधायक महेश त्रिवेदी, प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
उन्होंने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुद्रण होगी। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अंजू चौधरी ने महाविद्यालय की संरक्षिका डॉ अनंता स्वरूप एवं विधायक महेश त्रिवेदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कक्ष शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और शैक्षिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा। इस मौके पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×