घर से बेघर हुए मजदूर ने परिवार संग डीसीपी कार्यालय पहुंच लगाई मदद की गुहार

कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गडरियन पुरवा निवासी शिव गोपाल पाल धर्मेंद्र  ने डीसीपी साउथ कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह दैनिक मजदूर है तथा पत्नी और अबोध बच्चे के संग जैसे तैसे जीवनयापन कर रहे हैं। उनका पैतृक घर 24 गड़रियन पूर्वा में है बड़े भाई शिवनारायण पाल के द्वारा उन्हें जबरन पैतृक घर ने निकाल दिया गया। वह दर दर परिवार के संग भटक रहे हैं।
मजदूर धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई उसी के प्लॉट पर अन्य साथियों के संग जुआ खेलवाता था। जिसका विरोध करना उसे भारी पड़ गया। धर्मेन्द्र की पत्नी ने नम आंखों से आलाधिकारियों से अपील करते हुए बताया कि उसके जेठ अपराधिक घटनाओं में लिप्त हैं। जिसके कारण उन्हें उन्हीं का हक नहीं मिल पा रहा है। उक्त प्रकरण की प्रार्थना पत्र उसने स्थानीय पुलिस को दी किंतु कोई कार्यवाही न होने के कारण वह डीसीपी साउथ कार्यालय पर आए है। धर्मेन्द्र ने आलाधिकारियों से उन्हें उनका हक दिलाए जाने की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×