भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, कानपुर दक्षिण की मासिक बैठक नौबस्ता में हुई संपन्न

बीपीएस न्यूज़, कानपुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, कानपुर दक्षिण की मासिक सामाजिक बैठक रविवार को प्रातः 11 बजे माँ गायत्री हॉस्पिटल, गलामंडी, नौबस्ता, कानपुर में आयोजित की गई। मासिक बैठक भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश महामंत्री डॉ. वी.के. साहू (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर बुंदेल खण्ड) एवं जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र साहू के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे, सामाजिक सहयोग, राजनीतिक भागीदारी बढ़े तथा संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज के उत्थान, सामाजिक समरसता और समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज में एकता, भाईचारा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने और महासभा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से  रिंकी साहू – महिला मोर्चा से जिलाध्यक्ष कानपुर दक्षिण, रिचा साहू – ज़िला मंत्री, शोभना साहू, शिवकुमार साहू – ज़िला अध्यक्ष कानपुर देहात, सुभाष चंद्र साहू – जिला अध्यक्ष, सुरेश साहू – उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश गुप्ता – उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र साहू – उपाध्यक्ष, बृजेश साहू – महामंत्री, मुकेश साहू – महामंत्री, ओम प्रकाश – मंत्री, गंगा सेवक साहू – मंत्री, शिवनाथ साहू – मंत्री, राहुल साहू – मीडिया प्रभारी, आदित्य साहू – कार्यकरणी सदस्य, प्रेम नारायण – कार्यकरणी सदस्य, अखिलेश साहू – कार्यकरणी सदस्य, बी.पी. साहू, अमित कुमार साहू, राजेश साहू, शिव चंद्र साहू, पवन साहू आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन में CM सुवेंदु: पूजा कमिटी के सेक्रेटरी सहित 7 लोग गिरफ्तार, SIT गठन का दिया भरोसा ............. कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 7 आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा | अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी .................. पंजाब में बेकाबू कार का कहर; रोड पर काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को रौंदा, 8 की दर्दनाक मौत |      ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक ने मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंदा; अब तक 14 की मौत ............ भारतीय नागरिक नहीं हैं, प्रदर्शनों से दूर रहें, Imran Khan पर बरसे Chirag Paswan | Kolkata के पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 मौतें, Mamata TMC ने Suvendu Adhikari को घेरा
Advertisement ×