मस्जिद के पास से निकल रहा था जुलूस, विवाद के बाद बरसे पत्थर, जहाजपुर में कट्टरपंथियों को ‘गणेश जुलूस’ से भी नफरत

राजस्थान में भीलवाड़ा में धार्मिक जुलूस को लेकर तनाव फैल गया. जहाजपुर में एक धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद लोगों में आक्रोश है. इस दौरान गणेश जुलूस निकाल रहे श्रद्धालुओं पर हुई पत्थरबाजी में एक व्यक्ति घायल हो गया. इसके बाद स्थानीय भीड़ के साथ स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा मस्जिद के बाहर धरने पर बैठ गए. पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है. मौके पर भारी पुलिस मौजूद है. इस दौरान दो मस्जिदों को नोटिस देकर उनकी जमीन के दस्तावेज मांगे गए हैं.

क्या है पूरा मामला?

भीलवाड़ा के जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के धार्मिक जुलूस के दौरान विवाद छिड़ गया, जिसके बाद तनाव फैल गया. पूरे विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब भगवान पीतांबर राय का बैवाण, जो हर साल जलझूलनी एकादशी पर निकाला जाता है, बड़ी जामा मस्जिद के पास से गुजर रहा था. इस दौरान मस्जिद के पास मौजूद कुछ लोगों ने जुलूस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. जो बढ़ते-बढ़ते पत्थरबाजी तब्दील हो गई. फिर जुलूस में अफरा-तफरी मच गई, पत्थरबाजी में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए.

विधायक गोपीचंद मीणा ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. उनके धरने पर बैठते ही इलाके में तनाव फैल गया. 10 से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, बाकियों की तलाश जारी है. जुलूस पर पथराव के बाद प्रशासन ने इलाके में बने अवैध निर्माण बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है. बीती रात को अवैध निर्माण तोड़े जाने शुरू कर दिए गए.

जहाजपुर में अब हालात सामान्य हो रहे हैं. स्थिति नियंत्रण में है.

यूपी, एमपी, गुजरात के बाद राजस्थान में फेंके पत्थर

रामनवमी के बाद अब भारत में नफरती कट्टरपंथी चरमपंथी लोग गणेश पूजा को निशाना बना रहे हैं. हिंदू समुदाय के लोगों का आरोप है कि मध्य प्रदेश, गुजरात और यूपी के बाद अब राजस्थान में पथराव का प्रयोग शुरू किया गया है.

  1. भीलवाड़ा, राजस्थान में शोभायात्रा पर पथराव हुआ.
  2. जहाजपुर, राजस्थान में शोभायात्रा पर हमला हुआ.
  3. महोबा, उत्तर प्रदेश में विर्सजन यात्रा पर पथराव.
  4. फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश में प्रतिमा को लेकर विवाद.
  5. रतलाम, मध्य प्रदेश में गणेश पूजा पर पथराव हुआ.
  6. सूरत, गुजरात में गणेश पूजा के दौरान पथराव हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले Sonam Wangchuk: लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ो | प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा ऐलान | जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट खत्म... नड्डा-जितेंद्र सिंह के साथ बैठक के बाद बड़ा ऐलान, सीजेपी बोली- मोदी सरकार ने मान ली मांगें, सभी घर जाएं | छात्रों पर Pellet Gun के इस्तेमाल के लिए Amit Shah सीधे जिम्मेदार, Rahul Gandhi बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा
Advertisement ×