कॉमेडी फिल्म ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का ट्रेलर जारी

जियो स्टूडियोज और जार पिक्चर्स की नवीनतम प्रस्तुति कॉमेडी फिल्म ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का ट्रेलर मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है। यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें हास्य और प्रासंगिकता का खूबसूरती से मिश्रण किया गया है। ट्रेलर में चाय बेचने वाले से महत्वाकांक्षी ठग बने मितेश मेघानी (अमित सियाल) के जीवन, उसकी गलतफहमियों और मजेदार कारनामों की झलक दिखती है। मितेश एक बूढ़े व्यक्ति (परेश रावल) को धोखा देकर अपने परिवार का प्यार पाने की कोशिश करता है।
जब बूढ़ा व्यक्ति मरने से इनकार करता है, तो उसकी गलत तरीके से बनाई गई रिवर्स मॉर्गेज योजना का खुलासा होता है। परेश रावल, अमित सियाल, सोनाली कुलकर्णी और सोनाली सहगल अभिनीत इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और अजय राय ने किया है। राज त्रिवेदी द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी-ड्रामा 20 सितंबर को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×