महिला कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया निरीक्षण

कानपुर। नव निर्माण के 9 दिवसीय मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीया चरण अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान बाल गृह (बालिका) की बालिकाओं द्वारा तैयार की गई हस्तकलाओं का अवलोकन किया गया, जिन्हें उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सराहा। साथ ही बालिकाओं के हुनर और प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा स्टाल में आए लाभार्थियों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला आदि से लाभान्वित कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×