रात में रजाई और दिन में टीशर्ट वाला मौसम, फुर्र हो जाएगी सर्दी?

राजधानी दिल्ली में इन दिनों गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है. वहीं सुबह के वक्त हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा है. दोपहर के समय चटक धूप खिल रही है. आलम ये है कि लोग रात में तो रजाई ओढ़कर सो रहे हैं, लेकिन दोपहर में उन्हें तेज धूप में टीशर्ट पहनकर घूमना पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 24-26 फरवरी 2025 के बीच मौसम गर्म रहने वाला है. सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी. अधिकतम तापमान 26-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 11-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है. 28 फरवरी 2025 को बारिश की भी संभावना है.

उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. वहीं वाराणसी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 27 फरवरी 2025 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है, हालांकि पूर्वी और मध्य यूपी में इसकी संभावना थोड़ी कम है. 26 फरवरी तक मौसम साफ रह सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक 24 फरवरी 2025 को हरियाणा-पंजाब में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. वहीं 25-26 फरवरी 2025 तक उत्तर और उत्तर पश्चमी हवाएं चलने से तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट देखने को मिल सकती है. इस दौरान पश्चमी विक्षोभ के असर से बादलों में थोड़ी आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. राज्य के अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली है. इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार 20 फरवरी 2025 को देर शाम डलहौजी के ऊपरी पहाड़ियों में बर्फबारी और निचले वाले इलाकों में बारिश का दौर शुरु हो गया. इसके चलते पूरे शहर में ठंडी हवाएं चल रही है. वहीं चंबा जिले में भी बर्फबारी देखने मिली.

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी ईरान और आसपास के इलाके में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव आएगा. इस दौरान 25-28 फरवरी 2025 को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश होगी. 26-28 फरवरी 2025 के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं 26-1 मार्च 2025 तक हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा बीते 24 घंटों में मेघालय, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा और झारखंड में बारिश देखने को मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×