महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपी भाई गिरफ्तार

कानपुर। कैंट थाना क्षेत्र स्थित सत्ती चौरा में रविवार शाम एक सनसनीखेज वारदात में 28 वर्षीय महिला चांदनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष और विनोद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
बहन सरोजनी की शादी उन्नाव के कल्लूपुरवा निवासी संतोष से हुई थी. संतोष शराब पीकर मारपीट करता था, जिसके चलते सरोजनी ने दो साल पहले उसके खिलाफ दहेज और तलाक का मामला दर्ज कराया था और कैंट स्थित अपने मायके में रह रही थी। इसी रंजिश को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था।
रविवार शाम संतोष का भाई विनोद अपने एक साथी के साथ बाइक से जबरन चांदनी के घर में घुसा और  विनोद ने तमंचा निकालकर चांदनी को गोली मार दी। गोली लगते ही चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी बाइक से फरार हो गए।
पुलिस ने सोमवार सुबह कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष और विनोद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसे खबर मिली थी कि उसके भाई संतोष के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की है, जिसका बदला लेने के लिए वह वहां पहुंचा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'आतंकवाद के पूरे तंत्र का खात्मा जरूरी, अब समय आ गया है,.. SCO शिखर सम्मेलन में PM मोदी ने PAK को घेरा; चीन को भी दो टूक संदेश | सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सभी FIR, लेकिन 2873 आपराधिक छवि वालों के खिलाफ चलेगा मुकदमा .......... मथुरा में जन्माष्टमी पर 3 से 5 सितंबर तक रहेगा रूट डायवर्जन, वाहनों की एंट्री पर रोक | नेपाल बाढ़ त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 1000 पार, अब तक 4606 लोग लापता, 684 लाश की शिनाख्त नहीं, जारी हुआ आंकड़ा .... केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, डाक से भेजी गई चिट्ठी | कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में CM योगी का बड़ा एक्शन, लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी समेत 3 लाइन हाजिर, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Advertisement ×