- संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी
कानपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश एवं यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए थाना सजेती पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस टीमों द्वारा नदी किनारे एवं संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से संवाद किया जा रहा है तथा उन्हें आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस टीम द्वारा यमुना नदी के आसपास मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें संभावित खतरे के प्रति सचेत किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाएं, नदी में उतरने से बचें तथा जोखिम वाले स्थानों पर भीड़ एकत्रित न करें। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए सुरक्षा एवं बचाव की दृष्टि से आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।
