पूर्वजों की मुक्ति को हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

कानपुर। करौली शंकर महादेव के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान हर-हर महादेव, हर- हर गंगे और हरि- हर का उद्घोष होता रहा। करौली शंकर महादेव ने श्रद्धालुओं को पूर्वजों की मुक्ति के लाभ बताए। गंगा को प्रदूषित न करने की सीख दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया व सभी भक्तो और शिष्यों के साथ मां गंगा की सफाई भी की हजारों भक्तो के समूह ने करौली शंकर महादेव के आवाहन पर पर्यटकों के आने से जो गंदगी फैली थी उसे साफ किया गया व देश को रोग मुक्त भारत शोक मुक्त भारत के तहत सभी को स्वस्थ रहने के लिए सही भोजन,योग,ध्यान आदि कर आपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए बोला व नशा न करने की सलाह दी जिससे एक स्वस्थ देश का निर्माण हो।फाल्गुन मास की अमावस्या पर रविवार को करौली शंकर महादेव धाम से हजारों श्रद्धालु तपस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हए सरसैया घाट पहुंची थी। जहा भजन संध्या और गंगा मइया की आरती के बाद हवन पूजन किया गया था। करौली शंकर महादेव ने गंगा स्नान किया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई।  कहा कि गंगा में स्नान करते समय मन को निर्मल रखिए। इस अवसर पर शंकर सेना के अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा  सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×